फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पशु व्यापारी ही था रोड होल्डअप का मास्टर माइंड

पशु व्यापारी ही था रोड होल्डअप का मास्टर माइंड

Fri, 27 Dec 2013 05:41 AM IST
Mathura
Mathura Updated Fri, 27 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। 17 दिसंबर को फरह-अछनेरा मार्ग पर हुई पशु व्यापारियों से लाखों की लूट मामले का पर्दाफाश हो गया है। घटना का मास्टरमाइंड पशु व्यापारी शकील निकला। पुलिस ने शकील समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे लूट की रकम का कुछ हिस्सा भी बरामद किया गया है। पांच अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

17 दिसंबर को तड़के करीब पांच बजे फरह-अछनेरा मार्ग पर करनपुर तिराहा और गांव गढ़ी पचौरी के मध्य बदमाशों ने रोड होल्डअप की घटना को अंजाम दिया था। सड़क के बीचोंबीच पेड़ डालकर फतेहपुर सीकरी पैठ जा रहे इगलास और महावन के 24 व्यापारियों से करीब 30 लाख रुपये की लूट की थी। मामले में गांव जवार, अलीगढ़ निवासी पशु व्यापारी नकीम ने थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को घटना का खुलासा हो गया। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड गांव जवार, इगलास अलीगढ़ निवासी पशु व्यापारी शकील था। व्यापार के सिलसिले में उस पर काफी रुपया उधार हो गया था। उसके साथी जावेद ने उसे उधारी चुकाने के लिए लूट का आइडिया दिया। शकील लालच में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकील को उसके गांव जवार, जावेद और एक अन्य आरोपी संजय उर्फ दानिश को कस्बा फरह से पकड़ा गया। जावेद के कब्जे से लूट के एक लाख रुपये, संजय के कब्जे से 70 हजार रुपये और एक-एक तमंचा बरामद हुआ है। घटना में शामिल नौगवां अर्जुनपुर (अलीगढ़), गांव रधोला फीरोजाबाद निवासी संजय उर्फ दानिश समेत पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


बदमाशों के शकील को न लूटने पर हुआ शक
मथुरा। रोड होल्डअप की घटना के बाद पशु व्यापारियों ने जाम लगा दिया था। तब शकील ने ही सबसे ज्यादा हंगामा काटा था। वह लुटी गई सातों गाड़ियों में सबसे आखिरी गाड़ी में सवार था। फरह स्वास्थ्य केंद्र पर व्यापारियों का मेडिकल कराने के दौरान उस पर शक हुआ। उसके साथ आखिरी गाड़ी में सवार व्यापारियों के कपड़ों से नोटों की गड्डियां निकलीं। शकील के कपड़ों से भी एक गड्डी निकली। पता चला कि बदमाशों ने इस गाड़ी के व्यापारियों से मात्र मारपीट की थी इन्हें लूटा नहीं गया था।
-----------------
हत्या-लूट में सजा काट चुका है बबलू
फरह। रोड होल्डअप मामले में फरार अलीगढ़ निवासी बबलू ईनामी बदमाश है। वह हत्या और लूट के मामलों सजा काट चुका है। पकड़ा गया आरोपी फीरोजाबाद निवासी संजय रेलवे में वेंडर का काम करता है। करीब ढाई साल पहले टूंडला में मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन में हुई लूटपाट में भी वह शामिल था। उस पर ट्रेनों में जेबकट गिरोह चलाने का भी आरोप है। जेबकटी के मुकदमे भी चल रहे हैं।
---------------
बबलू और पहलवान पर घटनास्थल पर पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध करने की जिम्मेदारी थी। इसके लिए वह तड़के ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
------------
टोली बनाकर भागे थे बदमाश
फरह। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद शकील को छोड़कर बाकी बदमाश टोलियाें में भागे थे। चार बदमाश फरह रेलवे फाटक होते हुए लाइन लाइन भागे। हिंदुस्तान कालेज के पास आगरा जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंचे और मारुति वैन से आगरा का रुख किया।

---------------
पांचों पुलिस टीमों को पांच हजार का पुरस्कार
मथुरा। घटना का खुलासा करने वाली पांचों पुलिस टीमों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। इन टीमों में उपनिरीक्षक उमेश पवार और गोपाल के नेतृत्व वाली सर्विलांस टीम, एसएचओ राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल और मुनेश की स्वॉट टीम, थानाध्यक्ष फरह राजकेसर यादव, उपनिरीक्षक शंकरलाल निगम, नितिन और अरविंद, थानाध्यक्ष रिफाइनरी महेश यादव की टीम, थानाध्यक्ष महावन बबलू वर्मा और उनकी टीम शामिल थी। टीम की गतिविधियों की निगरानी सीओ रिफाइनरी मुकुल द्विवेदी और एसपी सिटी ओमवीर सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed