फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मांट तहसील में मारपीट, हंगामा

मांट तहसील में मारपीट, हंगामा

Sun, 22 Dec 2013 05:40 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sun, 22 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
मांट। तहसील में शनिवार को एक जमीन के बैनामा के विवाद में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

नोएडा के किसान सुमंता कुमार राय ने पानीगांव के विनोद शुक्ला के माध्यम से राया के गांव सोर गुद्दर में ओमवीर सिंह आदि किसानों से जमीन का सौदा किया था। एडवांस बतौर दस लाख रुपये दिए गए। बैनामा होने की तिथि शनिवार को थी। इसके लिए दोनों पक्ष तहसील पहुंचे। लेकिन जमीन को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि क्षुब्ध किसानों ने खरीददार के वकील उमाशंकर वार्ष्णेय और उनके मुंशी रामवीर से मारपीट कर दी। तहसील में मारपीट और हंगामे की सूचना पर एसओ मांट हरीश वर्धन मौके पर पहुंचे और प्रकाश, जगवीर, शिव सिंह, घन सिंह और अशोक निवासी गांव सोर गुद्दर को गिरफ्तार कर थाने ले आए। वकील उमाशंकर वार्ष्णेय के मुंशी रामवीर सिंह ने इस मामले में मारपीट एवं अभिलेख फाड़ने आदि की शिकायत दर्ज कराई है। किसानों ने भी वकीलों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed