{"_id":"2-71781","slug":"Mathura-71781-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भला चाहते हो तो मांगो माफी, पैसे भी मिलेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भला चाहते हो तो मांगो माफी, पैसे भी मिलेंगे...
Mathura
Updated Sat, 21 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। सपा मनोनीत सभासद महेंद्र सिंह से अभद्रता प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। अब पीड़ित सभासद ने सपा जांच समिति के अध्यक्ष पर ही धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस आशय की एक प्रेस विज्ञप्ति शुक्रवार को जारी की है।
मनोनीत सभासद ने अपने साथ हुए अभद्रता के मामले में जिलाध्यक्ष के आदेश पर बनी जांच टीम पर पक्षपात का आरोप लगाया। सभासद का कहना है कि जांच समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक हुकुम चंद्र तिवारी ने गत 19 दिसंबर को फोन कर उसे धमकाया। तिवारी ने उससे कहा कि तुम अपना भला चाहते हो तो इस मामले में पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा से माफी मांग लो। कुछ पैसे भी तुम्हें दे दिए जाएंगे। आरोप है कि यह भी कहा गया कि मामले का पटाक्षेप न करने की स्थिति में जांच में तुम्हारे खिलाफ ही रिपोर्ट लगा दूंगा, इससे तुम ही दोषी ठहराए जाओगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक आरोपियाें को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद मामले को दबाने के उद्देश्य से मेरा अपहरण भी किया गया था। पीड़ित ने जान को खतरा होने की बात भी कही है।
मामले में जांच कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधाकय हुकुमचंद्र तिवारी का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने कोई दबाव नहीं बनाया। जांच टीम ने पूरी ईमानदार और निस्पक्षता से जांच की है।
विज्ञापन
.......................
ये है मामला
मामला सात दिसंबर की रात का है। वृंदावन की बांकेबिहारी चौकी में सपा के मनोनीत सभासद को सपा के ही कार्यकर्ताओं ने खुद को जूते मारने के लिए मजबूर किया और उसकी मोबाइल से क्लिपिंग बनाई। आरोपी एक महिला द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत के मामले में सभासद के पुलिस अधिकारियों से मिलने से कुपित थे। नौ दिसंबर को क्लिपिंग सार्वजनिक होने पर मामला गरमाया।
अब तक
- मामले में अब तक दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 11 दिसंबर की रात को बांकेबिहारी चौकी प्रभारी छोटे लाल यादव की ओर से मनोनीत सभासद पवन यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 12 दिसंबर को पीड़ित सभासद के प्रार्थनापत्र पर वृंदावन कोतवाली में पवन, सुजीत वार्ष्णेंय, नीरज, बंटी गुप्ता, रामबाबू के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया।
- 12 दिसंबर को ही सपा ने आरोपी सुजीत वार्ष्णेय, बंटी गुप्ता, गोपाल सैनी, पवन यादव, नीरज शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए पूर्व विधायक हुकमचंद्र तिवारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई।
- 16 दिसंबर को प्रकरण की जांच तीन सदस्यीय टीम शुरू की। 17 को पीड़ित का बयान दर्ज किया गया।