फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   26 जूते मरवाने वाला दरोगा निलंबित

26 जूते मरवाने वाला दरोगा निलंबित

Thu, 12 Dec 2013 05:40 AM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 12 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन की पुलिस चौकी में दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी में दबाव में आकर खुद अपने सिर में 26 जूते मारने वाले सपा सभासद का मामला तूल पकड़ गया। मामले में पहली कार्रवाई में चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। मामले में बुधवार देर रात एक दूसरे सभासद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व महिला से छेड़छाड़ के आरोप-प्रत्यारोप के मामले में वृंदावन की बांके बिहारी चौकी प्रभारी छोटे लाल यादव ने वृंदावन के सपा के मनोनीत सभासद महेंद्र को चौकी बुलाया था। आरोप है कि सपा के ही पवन यादव, चौकी प्रभारी छोटे लाल यादव, सिपाही लक्ष्मीनारायण, विनोद कुमार और जगदीश के सामने सभासद से हद दर्जे की अभद्रता की गई। उसे अपने सिर पर जूते मारने को मजबूर किया गया। परेशान सभासद महेंद्र खुद को जब जूते मार रहे थे तब दूसरे सपाई
विज्ञापन


जूते मारने की गिनती गिन रहे थे। इस घटना की क्लिपिंग सार्वजनिक होने पर हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने सीओ सदर अतुल श्रीवास्तव से जांच कराई। जांच रिपोर्ट और क्लिपिंग में पुलिस चौकी का स्पष्ट दिखना, दरोगा की रिवाल्वर दिखने और दूसरे सपाई द्वारा जूते मारने के दौरान गिनती बोलने को गंभीरता से लिया गया। मामले में एसएसपी गुलाब सिंह ने बांके बिहारी चौकी प्रभारी छोटे लाल यादव सहित सिपाही लक्ष्मीनारायण, विनोद कुमार और जगदीश को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में विभागीय जांच सीओ सदर और एसपी सिटी ओमवीर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में खलबली, पार्टी की छवि खराब होने का डर
वृंदावन। मनोनीत सभासद महेंद्र के साथ अभद्रता वाली क्लिपिंग सार्वजनिक होने के बाद सपा में खलबली मच गई है। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी पार्टी को अपनी छवि खराब होने का डर सता रहा है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चिंता जाहिर की। वहीं प्रकरण की निंदा करते हुए दोषियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग हाईकमान से की।
वृंदावन नगर के पूर्व अध्यक्ष वल्लभभाई कुशवाहा के घर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सभासद के साथ अभद्रता की निंदा की गई। नरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा ने कहा कि इस प्रकरण से पार्टी की छवि खराब होने के साथ ही समाज में गलत संदेश गया है। बैठक में अल्पसंख्यक सभा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजुद्दीन, ठाकुर योगेश सिंह, दीपक गोयल, शिवराम बघेल, श्याम सुंदर सैनी, नारायणदास, किशन सिंह बघेल, अशोक सैनी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
--------------
मामला दबाने को पड़ रहा दबाव: पीड़ित
पीड़ित सभासद महेंद्र का कहना है कि कुछ लोग मामला दबाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। मुकदमा दर्ज करने के संबंध में उसका कहना है कि जो पार्टी चाहेगी वह करेंगे। सभासद ने कहा कि पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

-----------
दोषियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी पार्टी: गुरुदेव शर्मा
सपा के जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी होगा उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मनोनीत सभासद के साथ अभद्रता करने का मामला गंभीर है। पार्टी हाईकमान के आदेश पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रवि यादव ने कहा कि मामले से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed