{"_id":"2-71205","slug":"Mathura-71205-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही पटरी पर आईं दो ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही पटरी पर आईं दो ट्रेन
Mathura
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे यार्ड में मथुरा-अलवर पैसेंजर और आर्मी स्पेशल एक ही पटरी पर आ र्गइं। घटना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। यार्ड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
यार्ड की पटरी नंबर छह पर बुधवार को अपराह्न 1:45 बजे मथुरा-अलवर पैसेंजर खड़ी थी। इस ट्रेन को 2:40 बजे अलवर के लिए जाना था। इसी बीच अलवर की तरफ जा रही एसबीएलटी आर्मी स्पेशल को मथुरा क्रास करना था। गलत लाइन दे दिए जाने से इस ट्रेन को उसी लाइन पर ले लिया गया जिस पर मथुरा-अलवर पैसेंजर खड़ी थी। आर्मी स्पेशल गाड़ी के ड्राइवर ने जब इस लाइन पर ट्रेन देखी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया। इस घटना की वजह से मथुरा-अलवर पैसेंजर और सवाई माधोपुर पैसेंजर एक घंटा प्रभावित हुई है।