{"_id":"2-70262","slug":"Mathura-70262-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरिनरी विवि एंट्रेंस एग्जाम के टॉपर निकले ‘मुन्नाभाई’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरिनरी विवि एंट्रेंस एग्जाम के टॉपर निकले ‘मुन्नाभाई’
Mathura
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और गो-अनुसंधान संस्थान के डिप्लोमा कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम के टॉपर ‘मुन्नाभाई’ निकले। यह खुलासा डिप्लोमा कोर्स की काउंसलिंग के दौरान हुआ। हालांकि दोनों युवक मौका पाकर विश्वविद्यालय कर्मियों की पकड़ से भाग निकले।
वेटरिनरी विश्वविद्यालय के डिप्लोमा कोर्स में एडमीशन के लिए सोमवार को काउंसलिंग की गई। इसमें 160 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। काउंसलिंग के प्रारंभिक दौर में ही विश्वविद्यालय की टीम के हत्थे दो ‘मुन्नाभाई’ चढ़ गए। दोनों ही डिप्लोमा कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम के टॉपर थे। इनमें शामिल सत्यप्रकाश मेरिट में तीसरे स्थान पर था, तो संदीप कुमार कुशवाहा को सातवां स्थान प्राप्त था।
दरअसल, काउंसलिंग के दौरान छात्रों के चेहरे का मिलान एंट्रेंस एग्जाम के दौरान की गई वीडियोग्राफी से किया जा रहा था। जब इन दोनों युवकों का चेहरा उससे नहीं मिला तो विश्वविद्यालय की टीम को शक हुआ। इस पर दोनों छात्रों के हस्ताक्षर का मिलान उपस्थिति शीट पर किए गए हस्ताक्षर से किया गया। इसमें भी फेल होने पर विवि कर्मियों ने दोनों छात्रों को दबोच लिया। हालांकि दोनों छात्र मौका पाकर भाग निकले।
विज्ञापन
दो कोर्स की 40-40 सीटों पर हुई काउंसलिंग
मथुरा। प्रदेश में वेटरिनरी एजुकेशन के क्षेत्र में पहली बार शुरू होने जा रहे डिप्लोमा कोर्स (डिप्लोमा फॉर वेटरिनरी फार्मेसिस्ट और डिप्लोमा फॉर एलईओ) के लिए सोमवार को काउंसलिंग हुई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई प्रक्रिया रात नौ बजे तक जारी रही। दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए 40-40 सीटों पर काउंसलिंग की गई। इसके लिए विश्वविद्यालय ने 181 छात्र-छात्राओं को लेटर भेजा था, जिसमें से 160 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। प्रक्रिया के दौरान 40 सीटों पर सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को एडमीशन दिया गया। वहीं आरक्षण की व्यवस्था के तहत 22 सीट पर ओबीसी, 16 पर अनुसूचित जाति और दो सीट पर अनुसूचित जन जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए काउंसलिंग हुई। इस दौरान विवि के कुलसचिव डॉ. भरत सिंह, डॉ. राजेश निगम, डॉ. अतुल सक्सेना, डॉ. आरपी पांडेय, डॉ. अजय प्रकाश आदि मौजूद रहेे।