{"_id":"2-69754","slug":"Mathura-69754-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंड में डूबकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंड में डूबकर युवक की मौत
Mathura
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां/छाता (ब्यूरो)। ब्लाक चौमुंहा के गांव तरौली में आयोजित मेला में शनिवार को कुंड में स्नान के दौरान नौहझील के गांव तेहरा निवासी मनोज कुमार (25) की मौत हो गई। वे अपने साथियों के साथ मेला देखने आए थे।
तरौली में स्वामी बाबा का पांच दिवसीय मेला चल रहा है। राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के संचालक मनोज मेला देखने आए थे। इस दौरान मनोज कुंड में नहाने के लिए नीचे उतर रहे थे तभी सीढ़ियों से उसका पैर फिसल गया। वे कुंड में डूबने लगे। कुंड में तैर रहे अन्य लोगों ने मनोज को तलाश किया। मनोज उन्हें करीब आधा घंटे बाद कुंड की सतह में मिला। उन्होंने मनोज को बाहर निकाला। उसके सिर से खून बह रहा था। उसके फिसलने के दौरान सीढ़ी पर गिरने से उसके चोट आई थी। इसके बाद उसे अकबरपुर में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर युवक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।