{"_id":"2-69698","slug":"Mathura-69698-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में युवक की मौत पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में युवक की मौत पर बवाल
Mathura
Updated Sat, 16 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/बाजना। थाना नौहझील क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक ने टैंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों व्यक्ति बाजना में आरओ का पानी सप्लाई कर गांव कोलाहार लौट रहे थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर नौहझील गौमत मार्ग जाम कर दिया। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में झड़पें हुई। पुलिस के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुल गया लेकिन बाद में ग्रामीणों दोबारा जाम लगा दिया।
गांव एदलगढ़ी निवासी भानु का गांव कौलाहर में पानी का आरओ प्लांट लगा है। भानु ने बाजना तथा निकट के गांवों में पानी बांटने के लिए टेंपो लगा रखा है। टेंपो पर गांव कौलाहर निवासी विपिन (18) पुत्र रामबाबू चालक था और राकेश (19) पुत्र ब्रिजेंद्र हेल्पर था। दोनों शुक्रवार शाम 5:45 बजे बाजना से पानी बांट कर लौट रहे थे। गांव एदलगढ़ी के निकट गौमत की ओर से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे उसमें बैठे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से विपिन को अलीगढ़ अस्पताल भेजा।
टक्कर के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और नौहझील थाने भेज दिया। थोड़ी देर में सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गौमत नौहझील मार्ग जाम कर दिया। देर रात तक ग्रामीणों का हुजूम बढ़ता चला गया। सूचना पर सुरीर कोतवाली, शेरगढ़, व मांट थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला लेकिन बाद में फिर से जाम लगा दिया।