फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गूंजेगा शास्त्रीय संगीत

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गूंजेगा शास्त्रीय संगीत

Fri, 15 Nov 2013 05:39 AM IST
Mathura
Mathura Updated Fri, 15 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। अमेरिकी कलाकार माइकल स्टर्लिंग के स्वरों में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भारतीय शास्त्रीय संगीत की गूंज सुनाई देगी। 18 नवंबर को जन्मस्थान के लीला मंच पर आयोजित होने वाले शास्त्रीय संगीत गायन समारोह के लिए माइकल स्टर्लिंग अमेरिका से मथुरा आ गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेस्ट हाउस पर प्रेस को संबोधित करते हुए माइकल स्टर्लिंग ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत जीव को भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करता है। शास्त्रीय संगीत नाद ब्रह्म एवं ईश्वर की शक्ति का रूप है जिसके प्रत्येक स्वर में ईश्वर की भक्ति एवं शक्ति परिलक्षित होती है। शास्त्रीय संगीत के माध्यम से वैदिक, दैहिक एवं भौतिक ताप को समाप्त किया जा सकता है। अब विश्व में संगीत चिकित्सा से अनेक रोगी स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। इस पर गहन शोध जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उनकी मुख्य प्रस्तुति राग भीमपलासी और राग यमन में होगी। इस दौरान जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संगीत के प्रति गहन अभिरुचि के कारण जैज संगीत के अपने सफल कैरियर को छोड़कर शास्त्रीय संगीत की साधना एवं शिक्षा के लिए समर्पित माइकल स्टर्लिंग भगवान श्रीकेशवदेव के श्रीचरणों में स्वरांजलि देेंगे। इस मौके पर सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मूल के युवाओं को दे रहे शास्त्रीय संगीत की शिक्षा
मथुरा। अमेरिका में माइकल स्टर्लिंग भारतीय मूल के युवाओं को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन पीढ़ी पहले अमेरिका गए भारतीयों की वर्तमान युवा पीढ़ा का रुझान भारतीय संस्कृति के प्रति बन रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह अपने गुरु स्व. पंडित प्राणनाथ के साथ दिल्ली स्थित हजरत इनायत खान दरगाह पर प्रस्तुति दे चुके हैं। यहां बनारस और ऋषिकेश में भी गुरु दीक्षा के दौरान प्रवास किया है। माइकल ने बताया कि अमेरिका में कला केन्द्र की स्थापना की गई है जिसके माध्यम से अमेरिका में भारतीय कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान प्रबंधन के आमंत्रण पर उन्हें अमेरिकी सरकार ने अपने खर्चे पर भारत भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed