{"_id":"2-68165","slug":"Mathura-68165-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कलाम ने बढ़ाया बच्चों का आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कलाम ने बढ़ाया बच्चों का आत्मविश्वास
Mathura
Updated Mon, 21 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा (ब्यूरो)। ‘मैं अके ला नहीं हूं, ईश्वर मेरे साथ है। यदि ईश्वर मेरे साथ है तो कौन मेरे विरुद्ध है।’ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की यह कविता सुनकर हर बच्चा प्रेरणा से भर गया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ा। यह कविता उन्होंने संस्कृति ग्रुप की सहयोगी संस्था विजन इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुनाई। कार्यक्रम विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया।
बतौर मुख्य अतिथि डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि यह कविता अभिभावकों और उनके बच्चों के मन और शरीर को अच्छी भावनाएं प्रदान करेगी। प्रत्येक विशिष्ट बच्चा परिवार के लिये आध्यात्मिक चुनौती भी है। ऐसे बच्चों की सहायता करना जीवन का उद्देश्य होना चाहिये।
डा. कलाम ने विजन स्पेशल स्कूल के नये कैंपस का उद्घाटन किया, साथ ही बच्चों की ओर से तैयार राष्ट्रगान की सीडी का विमोचन किया। उन्होंने संस्कृति ग्रुप के चेयरमैन सचिन गुप्ता, मुकेश गुप्ता के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने मन मोह लिया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर जनरल डा. कुंडू भी उपस्थित रहे।