फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पत्नी से छेड़छाड़ पर चौकीदार को मार डाला

पत्नी से छेड़छाड़ पर चौकीदार को मार डाला

Mon, 21 Oct 2013 05:37 AM IST
Mathura
Mathura Updated Mon, 21 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में पत्नी से छेड़छाड़ करने पर मजदूर ने चौकीदार के सिर पर सरिया से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात की है। रिफाइनरी क्षेत्र के एच-22 में कृष्णानगर निवासी अक्षय खंडेलवाल की जूता बनाने में प्रयुक्त होने वाले केमिकल की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के विस्तारीकरण को मजदूर काम पर लगे हैं। यहां अलीगढ़ के थाना खैर के गांव फतेहगढ़ी निवासी ओमप्रकाश (40) और गढ़ी रौसू निवासी ईश्वरचंद्र चौकीदार थे। वहीं मध्यप्रदेश के थाना गिडोही निवासी राजकुमार (23) और उसकी पत्नी मजदूरी करते थे। पुलिस की गिरफ्त में आए राजकुमार ने बताया कि रात को वह और उसकी पत्नी फैक्ट्री में बने हॉल में सो रहे थे। इस दौरान चौकीदार ओमप्रकाश शराब के नशे में आया और उसकी पत्नी से छेड़खानी करने लगा। इस पर राजकुमार जाग गया और उसने निकट पड़ी सरिया उठाकर ओमप्रकाश के सिर पर मार दी। इससे ओमप्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद राजकुमार और उसकी पत्नी भागकर औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ियों में छिप गए।
विज्ञापन

शव की सूचना पर रविवार सुबह पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शाम को मामले का खुलासा कर दिया। ओमप्रकाश के भाई राकेश ने राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने राजकुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया बरामद कर ली। मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed