{"_id":"2-68162","slug":"Mathura-68162-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म
Mathura
Updated Mon, 21 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (ब्यूरो)। नगर की एक कालोनी में रहने वाली बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
हाईवे क्षेत्र की एक कालोनी में एक दंपति रहता है, उसकी एक पांच वर्ष की पुत्री है। रविवार को बालिका घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान वह समीप में किराए पर रहने वाले बठैनगेट निवासी देवेंद्र के कमरे में चली गई। देवेंद्र ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां आ गई। बालिका की मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के परिवारीजनों ने देवेंद्र के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेज दिया।