{"_id":"2-68161","slug":"Mathura-68161-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, रेलमार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, रेलमार्ग अवरुद्ध
Mathura
Updated Mon, 21 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (ब्यूरो)। मालगाड़ी का इंजन फेल होने से शनिवार रात रेल मार्ग करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। रात सवा दस बजे राया से खाली मालगाड़ी मथुरा के लिए रवाना हुई। बताया गया कि मथुरा पहुंचने से पहले ही मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे मथुरा-कासगंज रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसी दौरान रात को दस बजे लगभग मथुरा-कासगंज ट्रेन को राया रोक दिया। राया पहुंची ट्रेन का इंजन लेकर मालगाड़ी को मथुरा भेजा गया, जब कहीं रेल मार्ग साफ हो सका। राया रेलवे स्टेशन प्रभारी मीना बाबू ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन फेल होने से करीब दो घंटा तक रेल मार्ग अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन