{"_id":"2-68121","slug":"Mathura-68121-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहीं गिरने देंगे गंदे नाले : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहीं गिरने देंगे गंदे नाले : शिवपाल
Mathura
Updated Sun, 20 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ/मथुरा। प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि यमुना में गंदे नाले नहीं गिरने देंगे। उन्होंने यह आश्वासन शनिवार को यमुना रक्षक दल के शिष्टमंडल से भेंट के दौरान दिया। साथ ही अधिकारियों को मथुरा व वृंदावन में यमुना का सर्वे कराने के निर्देश भी दिए।
शिवपाल ने कहा कि दिल्ली यमुना को सबसे अधिक गंदा कर रही है। हरियाणा ने यमुना को हथिनीकुंड में रोक दिया है। इसके लिए केंद्र व हरियाणा सरकार से भी बात करेंगे। यमुना रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने मथुरा लौटकर बताया कि कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि दीपावली से पूर्व ही वह मथुरा आकर सर्वे कार्य का शुभारंभ कराएंगे।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 15 सदस्यीय शिष्टमंडल शनिवार को सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर मिला। इन लोगों ने कहा कि ब्रज में यमुना भक्ति व आस्था का स्थान रखती है। हर साल ब्रज में करीब आठ करोड़ श्रद्धालु आते हैं लेकिन जब यह लोग यमुना में गिरते नालों को देखते हैं तो उनकी भावनाएं आहत होती हैं। यही कारण है कि यमुना के किनारे भूमिगत जल भी प्रदूषित हो चुका है। आसपास के क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
शिवपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे यमुना के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों को मथुरा व वृंदावन में यमुना का सर्वे करने के निर्देश दिए। मंत्री ने दीपावली से पहले मथुरा-वृंदावन आने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में प्रस्ताव पेश कर यमुना के समानांतर नाले के निर्माण केलिए पर्याप्त बजट की व्यवथा की जाएगी। यमुना के समानांतर पाइपलाइन डालकर गंदे पानी को ट्रीट कर इसका उपयोग कृषि व अन्य उपयोग में लाया जाएगा। यमुना रक्षक दल के शिष्टमंडल में राकेश यादव, रमेश सिसोदिया, डॉ.अशोक अग्रवाल, अब्दुल जब्बार, डीपी चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप गौतम, लालू यादव, पंकज चतुर्वेदी, भगवान दास चौधरी, शकील अहमद, ओम प्रकाश पचौरी, कृष्ण कांत अवस्थी व अब्दुल आदि शामिल थे।