{"_id":"2-66682","slug":"Mathura-66682-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध विद्युत कनेक्शन से रोशन हो रहीं कालोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध विद्युत कनेक्शन से रोशन हो रहीं कालोनियां
Mathura
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा। बगैर विभागीय प्रक्रिया अपनाए हाईवे क्षेत्र की दो कालोनियों को विद्युत लाइन से जोड़ दिया गया है। इन कालोनियों में अवैध रूप से बिजली के कनेक्शन भी जारी कर दिए गए हैं। इस आशय की शिकायत मिलने पर शहरी अधीक्षण अभियंता ने जांच शुरू कर दी है।
अधीक्षण अभियंता अतुल निगम को शिकायत मिली कि कई कालोनियों में विद्युतीकरण की स्वीकृति नहीं ली गई है, लेकिन पिछले कुछ समय से इनमें कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। रुक्मिणी विहार कालोनी को अवैध रूप से कनेक्शन देने के लिए निकटवर्ती कालोनी में रखे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। इसी तरह हाईवे के लिंक रोड गणेशरा स्थित निधिवन के सामने स्थित कालोनी में भी अवैध रूप से कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। ऐसी ही शिकायत लाजपत नगर के पास श्रीनाथपुरम कालोनी की है। अधीक्षण अभियंता अतुल निगम ने संबंधित कालोनियों में जारी किए गए बिजली के कनेक्शनों की फाइल तलब कर ली है।