फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दो दिन चलेगी रालोद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

दो दिन चलेगी रालोद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
Mathura
Mathura Updated Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत राष्ट्रीय लोकदल पूरब में भी जनाधार बढ़ाने की योजना पर मंथन करने जा रहा है। इसके लिए दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक वृंदावन में आज से शुरू हो रही है। इस दौरान पार्टी का फोकस यमुना के साथ अति पिछड़े और अति दलितों को आकर्षित करने पर रहेगा।
विज्ञापन

पिछले संसदीय चुनावों में भाजपा के साथ चुनावी मैदान में उतरे राष्ट्रीय लोकदल ने मथुरा सहित पांच सीटों पर विजय हासिल की थी। अब पार्टी के सामने चुनौती रहेगी कि भ्रष्टाचार और महंगाई से घिरी कांग्रेस के साथ गठजोड़ बनाकर पहले से ज्यादा सीटें हासिल की जाएं। इसके लिए पार्टी ने धनगर सहित अन्य अति पिछडे़ और अति दलितों पर नजरें जमा दी हैं।
विज्ञापन

इस बैठक में यमुना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठेगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था, प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक माहौल भी प्रमुख तौर पर चर्चा में शामिल रहेंगे। इस बैठक के लिए एक दिन पहले ही मथुरा में डेरा डाल चुके राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 30 जुलाई को प्रदेश कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद जयंत चौधरी करेंगे। 31 जुलाई के कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह करेंगे। इसमें प्रात: नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक और दोपहर 12 बजे से खुला अधिवेशन होगा। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रबली यादव, बदन सिंह, चौधरी धर्म सिंह, मध्य उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिकरवार, शहर अध्यक्ष श्याम चतुर्वेदी, आदि पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल छटीकरा रोड स्थित शांति सेवा धाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed