{"_id":"2-61543","slug":"Mathura-61543-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के पिता और दो चाचा ने की थी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के पिता और दो चाचा ने की थी हत्या
Mathura
Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राल ऑनर किलिंग में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि युवती के पिता और दो चाचाओं ने मिलकर प्रेमी युगल की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया है। मामले में युवती की मां और बहन को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
करीब 14 दिन पूर्व जैंत चौकी के गांव राल में मोहन पुत्र मुरारी लाल और रेखा पुत्री भूरी की हत्या कर दी गई थी। इनके शव युवती के घर में बनी दुकान से मिले थे। घटना के पीछे दोनों में अवैध संबंधों का होने बताया गया था। मामलेे में मोहन के भाई ने युवती के पिता भूरी, चाचा लक्ष्मण, चाचा बाबू, मां बती, बहन नीलम और एक रिश्तेदार को नामजद किया था। पुलिस युवती की बहन और मां को पहले ही जेल भेज चुकी थी। वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय जयसवाल और सीओ अतुल श्रीवास्तव की टीम ने छटींकरा से भूरी, बाबू और लक्ष्मण को दबोच लिया।
सख्ती से पूछताछ ने तीनों ने कबूल किया कि युगल की हत्या उन्होंने मिलकर की थी। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार रॉड बरामद कर ली गई है।