{"_id":"2-60954","slug":"Mathura-60954-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में आग, 20 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में आग, 20 लाख का सामान जला
Mathura
Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/टैंटीगांव/मांट। एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव हरनौल के निकट कंटेनर में आग लग गई। आग से 20 लाख के फ्रिज, वाशिंग मशीन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। कंटेनर नोएडा से मुंबई माल लेकर जा रहा था।
फरीदाबाद निवासी रोहित कुमार के कं टेनर नंबर एचआर 38 पी 8099 में नोएडा स्थित एक कंपनी से फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन आदि मुंबई जा रहे थे। कंटेनर चालक टप्पल, अलीगढ़ के गांव घांघौली निवासी वीरपाल सिंह गाड़ी को नोएडा से एक्सप्रेस वे के रास्ते लाया और टप्पल में इंटरचेंज से उतारकर अपने गांव ले गया। थोड़ी देर गांव रुकने के बाद वह एक्सप्रेस वे के किनारे सर्विस रोड से राया इंटरचेंज के लिए आ रहा था।
सर्विस रोड पर सुरीर कोतवाली के गांव हरनौल के निकट रात्रि 2:30 बजे शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग लग गई। कंटेनर में लदे फ्रिज आदि जलने लगे। वीरपाल ने गाड़ी दौड़ाई और हरनौल स्केप के निकट ले जाकर आग को पानी से बुझाने का प्रयास किया। यहां गाड़ी बैक करने के दौरान टूटी पुलिया में फंस गई। इस बीच वहां से यमुना एक्सप्रेस की हेल्पलाइन गाड़ी निकली। उसने एक्सप्रेस वे की फायर ब्रिगेड को सूचना की। जब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। सूचना पर सुरीर पुलिस पहुंची और मांट फायर ब्रिगेड को बुलाया। चार दमकलें पहुंची और आग बुझाई। तब तक कंटेनर सहित 20 लाख का माल जलकर राख हो गया था।