{"_id":"2-59178","slug":"Mathura-59178-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास था मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास था मास्टर माइंड
Mathura
Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव सौंनोठ में रिफाइनरी के लिए क्रूड ऑयल की पाइप लाइन से तेल चोरी मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब आरोपी सुभाष ठाकुर ने पुलिस पूछताछ के दौरान पूरे मामले में आगरा निवासी विकास को मास्टर माइंड बताया है। उसे ही तेल चोरी कर टैंकर सौंप दिया जाता था। विकास उनको डेढ़ लाख रुपया देता था। विकास को रिफाइनरी पुलिस ने दो माह पूर्व चेकिंग के दौरान चोरी के क्रूड ऑयल से भरे टैंकर सहित पकड़ा था। तभी से वह जेल में है।
12 अप्रैल को थाना मगोर्रा के गांव सौंनोठ के निकट जंगल में क्रूड ऑयल चोरी के मामले का खुलासा हुआ था। मामले में सौंनोठ के मुकेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर, फरह के गांव नगला अबुआ के कलुआ और धर्मेन्द्र नामजद हैं।
गत दिनों सुभाष ठाकुर ने कोर्ट में समर्पण किया। पुलिस पूछताछ में सुभाष ने बताया कि गिरोह क्रूड ऑयल आगरा निवासी विकास को बेचता था। विकास आगे उसे फीरोजाबाद में चूड़ी बनाने वाली फैक्ट्रियों को सप्लाई करता था। कांच गलाने को भट्टियों के लिए क्रूड ऑयल फरनेश ऑयल के रूप में काम आता। एक टैंकर माल चोरी कर आगरा तक पहुंचाने के एवज में विकास उन्हें डेढ़ लाख रुपये देता था। आगे फीरोजाबाद से उसे तीन लाख मिलते। सुभाष की निशानदेही पर तेल चोरी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। गिरोह में 11 सदस्य थे।
विज्ञापन
इंजीनियर की मदद से लगा था वाल्व
मथुरा। सलाया, गुजरात से रिफाइनरी के लिए आ रही क्रूड ऑयल की पाइप लाइन में वाल्व रिफाइनरी की पाइप लाइन डिवीजन के एक इंजीनियर के सहयोग से लगाया गया था। सुभाष ने पूछताछ में आरोपी इंजीनियर का नाम भी पुलिस को बताया है।