{"_id":"2-59134","slug":"Mathura-59134-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक कराता था तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक कराता था तेल चोरी
Mathura
Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सलाया, गुजरात से रिफाइनरी के लिए आ रही पाइप लाइन से क्रूड ऑयल की चोरी मामले में नया खुलासा हुआ है। तेल चोरी पाइप लाइन की भरतपुर तक सुरक्षा पेट्रोलिंग के प्रभारी पूर्व सैनिक की शह पर हो रही थी। वह आरोपियों से इसके एवज में 50,000 रुपये हर महीने वसूलता था। एक ढाबा संचालक के मार्फत ये रकम उसे मिलती। मगोर्रा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मथुरा रिफाइनरी के लिए सलाया, गुजरात से पाइप लाइन के जरिए क्रूड ऑयल आता है। 12 अप्रैल को थाना मगोर्रा के गांव सौनोंठ में पाइप लाइन में वाल्व फिट कर बड़े पैमाने पर तेल चोरी पकड़ी गई। मामले में सौनोंठ के मुकेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर और फरह के गांव नगला अबुआ निवासी कलुआ और धर्मेंद्र के खिलाफ रिफाइनरी के चीफ इंजीनियर पाइप लाइन ई हक ने नामजद रिपोर्ट कराई थी। सुभाष ने गत दिनों कोर्ट में समर्पण कर दिया।
पुलिस विवेचना के दौरान मथुरा से भरतपुर तक लाइन की सुरक्षा पेट्रोलिंग प्रभारी के आचरण पर शक हुआ। ये जिम्मेदारी पूर्व सैनिक दामोदर पर थी। पुलिस ने दामोदर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दामोदर ने स्वीकार किया कि तेल चोरी के बारे में उसको पता था। वह इसके एवज में तेल चोरों से 50 हजार रुपये हर महीने लेता था। महीने में 15 टैंकर क्रूड ऑयल पाइप लाइन से चोरी किया जाता। उसके लिए रकम गांव कोसी और मुड़ेसी के बीच बने ढाबे के संचालक नेम सिंह के मार्फत उसे मिलती थी। पुलिस ने नेम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
-----------------
रैकी कर सुरक्षा उपलब्ध कराता था दामोदर
मथुरा। दामोदर तेल चोरी के दौरान रैकी कर आरोपियों को सुरक्षा उपलब्ध कराता था। ढाबा संचालक नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि जिस दिन क्रूड ऑयल चोरी किया जाना होता था उस दिन दामोदर पहले पूरी रैकी करता था। उसकी हरी झंडी पर ही पाइप लाइन से टैंकर भरा जाता था।