{"_id":"2-57759","slug":"Mathura-57759-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हुआ तेल चोरी का सुराख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हुआ तेल चोरी का सुराख
Mathura
Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पाइप लाइन में किया गया सुराख आखिर रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद बंद कर दिया गया। इंजीनियरों ने काटकर वाल्व को हटाया और हॉट टेपिंग कर सुराख बंद किया। वाल्व से लीकेज रोकने में इंजीनियरों को शनिवार की रात सफलता मिल गई थी।
गुजरात के सलाया से मथुरा रिफाइनरी तक क्रूड ऑयल की पाइप लाइन में तेल चोरों ने किलोमीटर संख्या 794.5 पर सेंध लगा ली थी। पाइप लाइन में वाल्व फिटकर तेल चोरी की जा रही थी।
12 अप्रैल को मामले का खुलासा होने पर रिफाइनरी पाइप लाइन डिवीजन के इंजीनियर वाल्व को हटाकर लाइन ठीक करने के प्रयास में जुट गए। शनिवार की शाम पहले तो लाइन को बंद कराकर उसमें प्रेशर कम किया गया वाल्व से रिसाव रोका गया। तेल रिसाव बंद होने पर फ्लैंच वाल्व को काटा गया और फिर हॉट टेपिंग से उसे बंद कर दिया। इस दौरान रिफाइनरी पाइप लाइन डिवीजन के चीफ इंजीनियर ई हक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं तेल चोरी में नामजद मुकेश ठाकुर निवासी सौनोंठ के यहां शनिवार की शाम को मगोर्रा पुलिस ने दबिश दी। शनिवार की रात दस बजे और फिर रविवार तड़के गांव में दबिश दी गई। एसओ मगोर्रा ने बताया कि चारों नामजदों के यहां दबिश दी जा रही है।