फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तीन दिन में सीएम करेंगे वार्ता : तेजपाल

तीन दिन में सीएम करेंगे वार्ता : तेजपाल

Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
छाता। छाता शुगर मिल मामले को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया है। नियम 56 में यह मसला उठने पर सीएम ने तीन दिन में किसानों से वार्ता करने का आश्वासन दिया है। यह कहना था विधायक तेजपाल सिंह का। वह छाता शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शुगर मिल को लेकर ‘चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति’ व ‘भारतीय किसान यूनियन’ के बैनर तले तहसील प्रांगण में क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। लखनऊ से लौटे क्षेत्रीय विधायक ठा. तेजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा नेता इस मुद्दे पर साथ नहीं दे रहे हैं। यदि ऐसा हो जाए तो सरकार को झुकना ही पड़ेगा। वहीं अनशन पर बैठे किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह ने कहा कि इस मामले में पूरे जनपद का किसान संगठित है। मिल बंद होने से जनपद का किसान, मजदूर, व्यापारी तबाह हो गया है। किसानों ने मजबूर होकर गन्ने की खेती छोड़ दी है। यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुरारी सिंह जादौन, तरुण सेठ, ठा. अभयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, भगवत स्वरूप पांडेय, अजय सिंह, भानू प्रताप सिंह, अमर सिंह यदुवंशी, हरिशंकर, पीतम प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed