फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गांव मौरा में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग

गांव मौरा में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चौमुंहा। गांव मौरा में दो पक्षों के बीच विवाद में पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना से पूरे गांव में तनाव है। देर शाम तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व मौरा निवासी सतीश पुत्र ओम प्रकाश की साइकिल तूफान सिंह पुत्र दर्याब सिंह से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी व गाली गलौज हो गई थी। मंगलवार रात तूफान सिंह के पक्ष के जाटव मोहल्ला निवासी जीआरपी कर्मी सुंदर और नाहर सिंह का इसी बात को लेकर सतीश के पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। सतीश ने बताया कि बुधवार सुबह नाहर और सुंदर उसके घर आए और उसके पिता ओमप्रकाश को गली में ले जाकर मारपीट की। वहीं आरोप है कि सुबह तूफान सिंह से सतीश के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौच कर दी थी। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान गोलियां भी चलीं। घटना की सूचना पाकर जैंत पुलिस प्रभारी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका। प्रभारी का कहना है कि बच्चों में झगड़ा हो गया था। घटना में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर ने बताया कि शांति भंग करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed