फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बीडीओ ने कराए एडीओ से फर्जी हस्ताक्षर

बीडीओ ने कराए एडीओ से फर्जी हस्ताक्षर

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा/छाता। तहसील दिवस के प्रति अफसरों की बेरुखी किसी से छिपी नहीं है। निरंतर बढ़ती अनिस्तारित शिकायतों की संख्या इसका सबूत है। मंगलवार को तो तहसील दिवस से गायब बीडीओ ने अधीनस्थ से ही रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर करवा दिए। एडीएम ने रजिस्टर की जांच की तो मामला खुला। बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है जबकि फर्जी हस्ताक्षर करने वाले एडीओ से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

छाता में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अवनीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। कई अफसर अनुपस्थित देखकर एडीएम ने उपस्थिति पत्रक मंगा लिया। जांच में दो जगह पर एक ही लिखावट में हस्ताक्षर पाए गए। लिखावट एडीओ पंचायत चौमुंहा गिरीश कुमार की पाई गई। उन्होंने रजिस्टर में अपने ही नहीं अपनी उच्चाधिकारी बीडीओ चौमुंहा प्रियंका निरंजन के हस्ताक्षर भी कर दिए थे। एडीएम ने एडीओ को तलब कर लिया। उन्होंने बताया कि बीडीओ शहर के बाहर गई हैं। उन्होंने ही उसे अपने हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए थे। एडीएम ने एडीओ से लिखित में स्पष्टीकरण तलब किया है। आरोपी बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ को लिखा है।
विज्ञापन

वहीं तहसील दिवस में कुल 111 शिकायतें आई। 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में अनुपस्थित छह अफसरों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में एडीएम प्रशासन अवधेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 75 शिकायतें आई। चार का मौके पर ही निराकरण करा दिया गया। मांट तहसील में एडीएम कानून व्यवस्था अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 76 शिकायतें आई। पांच का निराकरण करा दिया गया। तहसील महावन में डीएम समीर वर्मा की अध्यक्षता में कुल 116 शिकायतें आई। पांच का मौके पर निराकरण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed