फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सिरथला में रहस्यमय बुखार का प्रकोप

सिरथला में रहस्यमय बुखार का प्रकोप

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव सिरथला में पिछले दो माह से ग्रामीणों को रहस्मय बुखार ने घेर रखा है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। इनमें से एक को डेंगू होने की आशंका भी जताई जा रही है। सोमवार को गांव में जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। टीम ने गांव में 62 ग्रामीणों के रक्त जांच के लिए पट्टिकाएं बनाईं। ग्राम प्रधान का आरोप है कि टीम महज खाना पूर्ति कर चली गई जबकि गई ग्रामीण इलाज से वंचित रह गए।
विज्ञापन

गांव में पिछले दो माह से एक भी घर ऐसा नहीं बचा जहां बुखार से पीड़ित मरीज न हो। ग्रामीण को दवा लेने के बाद भी बुखार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पूर्व गांव में दो सगे भाई कुंवर (20) एवं निरोत्तम (24) को बुखार आने के बाद गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गांव के गंगाराम ने बताया कि रिपोर्ट में कुंवर की प्लेटलेट्स मात्र 12 हजार मिले हैं। चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण बताया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव में जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह, डा. मोहित शर्मा, डा. अशोक पुरोहित, डा. अनिल वर्मा आदि टीम के साथ पहुंचे। टीम ने मरीजों को दवा वितरित कर रक्त पट्टिकाएं बनाईं। प्रधान नारायण का आरोप है कि टीम के सदस्य केवल खानापूर्ति करके चले गए। काफी संख्या में ग्रामीण रक्त परीक्षण नहीं करा सके। इसे लेकर टीम के सदस्यों से ग्रामीणों की कहा सुनी एवं नोंक झोक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने गांव में पहुंचकर 62 मरीजों का परीक्षण कर 51 ग्रामीणों की रक्त पट्टिाकाएं बनाईं। डेंगू के दोनों मरीजों की रिपोर्ट मंगाकर जांच कराई जा रही है। टीम ने निजी अस्पताल में मरीजों के हालचाल जाना। ग्रामीणों को कोई गंभीर बीमारी नही है।
- बीएस यादव, सीएमओ, मथुरा

मरीजों की रक्त पट्टिकाओं की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आ जाएगी। प्रारंभिक तौर पर मलेरिया की संभावना व्यक्त की जा रही है।
- आरके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed