{"_id":"2-48890","slug":"Mathura-48890-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों से बचने के प्रयास में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों से बचने के प्रयास में वृद्ध की मौत
Mathura
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रिफाइनरी नगर (ब्यूरो)। रिफाइनरी के गांव भाहई में बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। इस क्षेत्र में छत पर खाना खा रहे एक बुजुर्ग पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस कारण छत से उतरते वक्त बुजुर्ग की गिरकर मौत हो गई।
गांव भाहई निवासी रौतान सिंह (65) दोपहर दो बजे अपने मकान की छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी एक साथ एक दर्जन बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। रौतान सिंह थाली लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे तभी एक बार फिर से बंदरों ने हमला कर दिया। इससे वे सीढ़ियोें पर लुढ़कते हुए नीचे गिर गए। इससे उनके सिर व कमरे में गहरी चोटें आई। परिवारीजनों ने उन्हें आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।