फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पूरी होगी मकान की हसरत

पूरी होगी मकान की हसरत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। अब गरीबों की आशियाने की हसरत केवल हसरत नहीं रहेगी। उनके लिए न केवल पक्केमकान बनेंगे बल्कि अच्छी लोकेशन भी रहने के लिए मिलेगी। दरअसल प्रदेश सरकार ने शहरी निर्धनों को छत देने के लिए आसरा आवास योजना आरंभ की है।
विज्ञापन

अपना आशियाना कौन नहीं बनाना चाहता। हर किसी की कोशिश रहती है कि वह अपने जीवनकाल में कम से कम अपना घर तो बना ले लेकिन यह हसरत नसीब वालों की ही पूरी होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हर गरीब का अपना मकान होगा और इसके लिए उसे अपनी जेब भी नहीं टटोलनी होगी। प्रदेश सरकार ने कांशीराम आवासीय योजना की तर्ज पर शहरी गरीबों के लिए नई आवासीय योजना आरंभ की है।
विज्ञापन

‘आसरा आवास योजना’ नाम की इस स्कीम में शहरी क्षेत्र के निर्धनों के लिए मकान बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका नि:शुल्क नजूल भूमि उपलब्ध कराएगा। विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन शिवशंकर सिंह ने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे शहरी क्षेत्र में सर्वे कराकर मकानों के लिए पात्र व्यक्तियाें का चयन कर लें। इसके बाद उनके हिसाब से भूमि चिह्नित करने की कार्रवाई की जाए। दोनों काम निपटाने के बाद शासन को नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
25 वर्ग गज एरिया में बनेगा आवास
मथुरा (ब्यूरो)। आसरा आवास योजना में शहरी क्षेत्र में 25 वर्ग गज एरिया में मकान बनाए जाएंगे। एक मकान निर्माण में करीब ढाई लाख रुपये की लागत आएगी। यह राशि शासन नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से कार्यदाई संस्था को उपलब्ध कराएगा।

-------------
आसरा आवास योजना की पात्रता
- पात्र व्यक्ति की आय 36 हजार रुपये वार्षिक
- उसके पास रहने को आवास नहीं होना चाहिए
- बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए


आसरा आवास योजना के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं कि वे सर्वे कराकर पात्रों का चयन कर ले। उसके बाद पात्रों के हिसाब से मकान निर्माण के लिए भूमि का चयन कर ले।
- सुभाषवीर सिंह
परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed