{"_id":"2-48834","slug":"Mathura-48834-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारकर किया घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारकर किया घायल
Mathura
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र की पूजा एंक्लेव कॉलोनी के निकट पांच युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाइवे के गांव नगला बोहरा सतोहा निवासी भीम पहलवान का राधा पुरम में मकान है। भीम पहलवान का पुत्र सम्राट गूजर (26) रविवार सायं आठ बजे बाइक से साथी के साथ घर जा रहा था। घर पहुंचने से पूर्व वह राधा पुरम तिराहे पर किसी काम से रुक गया। परिवारीजनों का आरोप है कि इसी दौरान गांव फैंचरी निवासी धीरू जाट, राधा पुरम निवासी नीरज गौतम, शिव पंडित, महावीर चौधरी, व बबलू आ गए और सम्राट गूजर को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सम्राट द्वारा विरोध करने पर उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसपी सिटी राजू बाबू सिंह, सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी सीबी राठौर सहित दर्जनों पुलिस कर्मी पहुंच गए और घायल को एक अस्पताल में ले गए। हालत चिंताजनक होने पर उसे आगरा रैफर कर दिया गया। सम्राट के भाई सहदेव व सीओ सिटी ने बताया कि 15 दिन पूर्व किसी बात को लेकर सम्राट गूजर ने धीरू जाट की पिटाई कर दी थी। इससे वह सम्राट से रंजिश मानने लगा था। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई चल रही थी।