{"_id":"2-48451","slug":"Mathura-48451-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने तोड़ा रेलवे फाटक, चालक भागा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने तोड़ा रेलवे फाटक, चालक भागा
Mathura
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (ब्यूरो)। रविवार सुबह सीमेंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रेलवे फाटक तोड़ दिया। चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। इसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
रविवार की सुबह सवा सात बजे कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन आ रही थी। इस दौरान मांट रोड रेलवे फाटक बंद था, तभी राया की तरफ से मांट जा रहे ट्रैक्टर चालक ने रेलवे फाटक को ट्रैक्टर की टक्कर से तोड़ दिया। इसी दौरान ट्रेन भी आ गई। ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इस वजह से तकरीबन 15 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। फाटक टूटने के कारण अन्य ट्रेनों को भी सावधानी के साथ निकाला गया। आरपीएफ प्रभारी आरबी मिर्जा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक कौशल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।