{"_id":"2-48450","slug":"Mathura-48450-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खोदने से पहले डीएम की अनुमति अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खोदने से पहले डीएम की अनुमति अनिवार्य
Mathura
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बगैर अनुमति नहीं खोदी जाएगी सड़क
मथुरा। जेनर्म योजना में चल रहे सीवर कार्य के लिए जलनिगम मनमाने ढंग से सड़क नहीं खोद सकेगा। सड़क खोदने से पहले उसे न केवल डीएम की अनुमति लेनी होगी, बल्कि खोदी सड़क व पुर्ननिर्माण का ब्योरा भी दिखाना होगा। प्रशासन ने आगामी त्योहारों पर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यह व्यवस्था की है। जलनिगम के अफसरों को ताकीद दी गई है कि वे व्यवस्था का कड़ाई से पालन करें।
जेनर्म योजना में इन दिनों शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवर लाइन डाले जाने का काम चल रहा है। इसके चलते शहर में जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं। इससे राहगीर और वाहन स्वामियों को तमाम दिक्कतें हो रही हैं। इस समस्या से वाकिफ प्रशासन ने बेवजह की खुदाई पर रोक लगा दी है। डीएम समीर वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि दीवाली, गोवर्धन पूजा समेत अन्य त्योहारों पर शहर में किसी भी स्थान पर सीवर डालने के लिए खुदाई नहीं की जाए। यदि आवश्यक हो तो जलनिगम के अधिकारी सीवर के लिए खोदी गई सड़क, उसकी आवश्यकता तथा पुनर्निमाण का पूरा विवरण उन्हें देंगे। विवरण पर गौर करने के बाद यदि आवश्यक हुआ तो खुदाई की अनुमति दी जाएगी। डीएम समीर वर्मा ने स्वीकार किया कि त्योहारों के मद्देनजर सीवर के लिए सड़कों की खुदाई के लिए अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।