Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ठा. बांकेबिहारी मंदिर फिर विवादों में

ठा. बांकेबिहारी मंदिर फिर विवादों में

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में एक नया विवाद सामने आया है। रैलिंग व्यवस्था के बाद अब मंदिर में वर्षों से लगीं लकड़ी की सीढ़ियों को हटाकर लोहे की सीढ़ियां लगाने को लेकर मंदिर प्रबंधन और सेवायत आमने-सामने आ गए हैं। प्रबंधन इस कार्य को जहां श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए कराया जाना बता रहा है तो सेवायत इसे उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलन करार दे रहे हैं। इतना ही नहीं सेवायतों ने प्रबंधन पर गोलक से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। मामले में सेवायतों ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठा. बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली के विरुद्ध अदालत की शरण लिए सेवायत गोस्वामी एक बार फिर प्रबंधन के कार्यों के विरोध में स्वर मुखर करते नजर आए। ताजा मामला मंदिर में लगीं लकड़ी की सीढ़ियों को हटाकर लोहे की सीढ़ियां लगाने का है। सेवायतों के अनुसार सोमवार अर्धरात्रि में मंदिर प्रबंधक अभिलाष सिंह, कन्हैया शर्मा और मंदिर के पांच-छह कर्मचारियों द्वारा मंदिर में वर्षों से लगीं लकड़ी की सीढ़ियों को हटाकर लोहे की सीढ़ी लगाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान आवाज सुनकर मंदिर के समीप से गुजर रहे मंदिर सेवायत पद्म गोस्वामी, मयूर गोस्वामी, अटल बिहारी, लाल बिहारी गोस्वामी, अंकित गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, आभास, विजेश, किशोर गोस्वामी आदि मौके पर आ गए। सेवायतों के अनुसार मंदिर के अंदर रखी सभी गोलकें अस्त-व्यस्त थीं। इसके अलावा 10 नंबर की गोलक मंदिर के निकास द्वार की तरफ पाई गई। सेवायतों ने बताया कि 10 नंबर गोलक वही है जिसमें 45 लाख रुपये की भेंट गिनी गई थी। इस दौरान मंदिर के सभी सीसी टीवी कैमरे बंद थे।
विज्ञापन

सेवायत लकड़ी की सीढ़ी को हटाकर लोहे की सीढ़ियां लगाए जाने को उच्च न्यायालय की अवहेलना के साथ ही प्रबंधन की हठधर्मिता करार दे रहे हैं। मंदिर सेवायतों ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मंदिर प्रबंधक अभिलाष सिंह ने बताया कि मंदिर में पुरानी लकड़ी की जर्जर सीढ़ियां हटाकर नई लोहे की सीढ़ियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गोलक पर लगी सील बरकरार है। गोलक को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed