{"_id":"2-48124","slug":"Mathura-48124-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों को बांध ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों को बांध ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटे
Mathura
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद में उद्यान विभाग के चौकीदारों को बांध कर बदमाश विभाग के ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ले गए। बदमाशों ने लूट के दौरान दोनों चौकीदारों को ट्यूबवेल की कोठरी में बंद कर दिया था।
औरंगाबाद हाइवे मार्ग स्थित खिलनानी हॉस्पिटल रोड पर उद्यान विभाग का फार्म है। फार्म पर विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व कृषि उपकरण रखने को इमारत बनवाई हुई है। इसकी चौकीदारी के लिए विभाग के दो चौकीदार सतीश व उदयन तैनात थे। दोनों चौकीदार रात्रि में सोए थे तभी रात एक बजे आधा दर्जन बदमाश आए और दोनों चौकीदारों की तमंचा बट व हॉकी मारकर पिटाई की और हाथ पैर बांध कर ट्यूबवेल की कोठरी में बंद कर दिया। बदमाश बेखौफ होकर उद्यान विभाग के मैसी ट्रैक्टर (85एजी 0135) व ट्रॉली लूट कर ले गए। सुबह आठ बजे जब दूसरे चौकीदार व अन्य कर्मचारी फार्म हाउस पहुंचे तो कोठरी से आवाज सुनी और दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ सदर बाजार महेश यादव ने मौका मुआयना किया। इस मामले में फार्म इंचार्ज सुभाष चंद्र शर्मा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।