Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित

ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के सात ब्लाकाें में रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन के लिए 13 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। इन पदों के लिए नामांकन तीन अक्तूबर से आरंभ होंगे। चुनाव के लिए सातों ब्लाकों में निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम पंचायत सदस्यों का टोटा विकास में आड़े आ रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पूरे न होने के कारण सदन अधूरा है। इस वजह से प्रधानों को प्रस्ताव पास कराने में दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है। दो बार निर्वाचन होने के बावजूद जनपद के 10 में से सात ब्लाकों में 30 ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली हैं। इनमें से कुछ की मृत्यु हो गई है तो कुछ ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अनुसार तीन अक्तूबर से ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन सुबह 10 से चार बजे तक होंगे। चार अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। पांच अक्तूबर को सुुबह 10 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। अपराह्न तीन बजे से प्रतीक चिन्ह आवंटित होंगे। 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाकवार रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद
- मथुरा ब्लाक में नौ पद
- फरह ब्लाक में दो पद
- चौमुहां ब्लाक में तीन पद
- छाता ब्लाक में तीन पद
- मांट ब्लाक में दो पद
- नौहझील ब्लाक में आठ पद
- बलदेव ब्लाक में तीन पद
सात निर्वाचन अफसर व सहायक नामित
मथुरा (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। इनमें नेडा के परियोजना अधिकारी सच्चेलाल मथुरा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शफीक अहमद फरह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. यशपाल सिंह नौहझील, कृषि रक्षा अधिकारी विपिन द्विवेदी मांट, उप निदेशक कृषि राकेशबाबू बलदेव, जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार छाता और जिला कृषि अधिकारी विपिन चौमुहां के निर्वाचन अधिकारी होंगे। इनके साथ एक-एक सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed