फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   9,506 building owners in Sunrakh and 25,000 in Chaitanya Vihar will pay property tax.

Mathura News: सुनरख के 9506 एवं चैतन्य विहार के 25 हजार भवन स्वामी देंगे संपत्ति कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
9,506 building owners in Sunrakh and 25,000 in Chaitanya Vihar will pay property tax.
वृंदावन। नगर निगम द्वारा विस्तारित क्षेत्र में आसपास के गांव एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की गईं काॅलोनियों का जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा नगर से सटे सुनरख एवं चैतन्य विहार काॅलोनी का सर्वे का कार्य पूरा हो जाने के बाद संपत्ति कर जमा कराने के लिए नगर निगम ने मांग पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। अब सुनरख और चैतन्य विहार के गृह स्वामी संपत्ति कर जमा करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम का कर वसूली का लक्ष्य जैसे-जैसे साल दर साल बढ़ रहा है, वैसे ही निगम द्वारा विस्तारित क्षेत्र की ओर कर वसूली का दायरा बढ़ाया जा रहा है। नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर कार्यदायी संस्था द्वारा नगर से सटे सुनरख का जीआईएस सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। यहां 9506 घरों को चिह्नित कर उन्हें नगर निगम ने पहली बार मांग पत्र भेजा है। इसके बाद एमवीडीए द्वारा विकसित चैतन्य विहार काॅलोनी का जीआईएस सर्वे का कार्य लगभग पूरा होने को है। काॅलोनी में 25 हजार भवन हैं। इनमें सर्वाधिक फ्लैट बने हैं। चैतन्य विहार के भवन स्वामियों को नवंबर के अंत में मांग पत्र भेजे जाने की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


सीटीओ नरेंद्र यादव ने बताया कि नगर के आसपास के गांव और काॅलोनियों का जीआईएस सर्वेक्षण का कार्य जारी है। जिन गांव और काॅलोनियों का सर्वे कार्य पूरा होगा, उनका निगम की टीम मौके पर जाकर भी सत्यापन करेगी। इसके बाद संपत्ति कर जमा करने के लिए भवन स्वामियों को मांग पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed