फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   9 nomination form rejected

जांच में नौ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त

Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
9 nomination form rejected
नामांकन फार्म की चेकिंग
छाता के विधायक तेजपाल सिंह के बेटे अतुल सिसौदिया का सपा से दाखिल नामांकन पत्र निरस्त हो गया है। उन्होंने निर्दलीय के तौर भी नामांकन पत्र दाखिल किया था, लिहाजा अब वह आजाद लड़ेंगे। आठ अन्य प्रत्याशियों के फार्म भी निरस्त हो गए।
विज्ञापन


सिसौदिया का नामांकन इसलिए निरस्त हो गया क्योंकि सपा ने साइकिल चुनाव चिह्न का अधिकार पत्र लोकमणिकांत जादौन को दे दिया था। पहले यह सिसौदिया को मिला था। अब जिले में प्रत्याशियों की संख्या 72 से घटकर 63 रह गई है। 
विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूर्ण हो गया। विधानसभा स्तर पर प्रेक्षकों की मौजूदगी में 72 नामांकन पत्रों की जांच की गई। नौ नामांकन निरस्त किए गए। इसमें सबसे अधिक छह नामांकन छाता विधानसभा क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भी सपा प्रत्याशी के रूप में छाता से अतुल सिसौदिया का नामांकन भी था। अब उनका निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन स्वीकृत हुआ है। छाता विधानसभा क्षेत्र से ही मोनी बाबा, अतुल सिंह, श्याम सुंदर, बोधराज, मनोज कुमार का नामांकन भी निरस्त हुआ है।


मांट विधानसभा से देवेंद्र, गोवर्धन विधानसभा से राम और मथुरा विधानसभा से आरिफ का नामांकन पत्र निरस्त हुआ। बलदेव विधानसभा क्षेत्र से कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ है। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, अतुल सिसौदिया, तेजपाल सिंह सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशी और उनके अधिकृत प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed