फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   866 connections were disconnected for arrears of Rs 143.59 lakh

मथुरा न्यूज: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 866 घरों की बिजली कर दी गुल; जानें क्या है वजह

Mon, 30 Sep 2024 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 10:27 AM IST
सार

बिजली विभाग ने मथुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 866 घरों के कनेक्शन काट दिए। ये सभी वो उपभोक्ता हैं, जिनके द्वारा बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। 
 

विज्ञापन
866 connections were disconnected for arrears of Rs 143.59 lakh
बिजली बिल - फोटो : social media

विस्तार

मथुरा में विद्युत निगम के अधिकारियों ने बकाएदारों और बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 143.59 लाख की बकाएदारी वसूलने गए निगम अधिकारियों ने 866 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल कर दी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि बिजली बकाएदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। रविवार को शहर और देहात में जगह जगह अभियान चलाकर बिजली चोरों और बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। 143.59 लाख रुपये की बकाएदारी जमा न करने वाले 866 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


साथ ही निगम अधिकारियों ने 34 स्थानों पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 961 उपभोक्ताओं के विद्युत ल़ोड में 1306 किलोवाट की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता से मारपीट करने वाला कर्मचारी अभी फरार
वृंदावन 132 केवी उपकेंद्र में अवर अभियंता दानवीर सिंह से मारपीट करने वाले आरोपी कर्मचारी जय कुमार के खिलाफ वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed