फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   8.17 lakh fine for buying wheat without license

Mathura News: बिना लाइसेंस गेहूं खरीदने पर तीन से 8.17 लाख का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
8.17 lakh fine for buying wheat without license
नौहझील। बिना लाइसेंस किसानों से गेहूं खरीदने के मामले में एसडीएम व मंडी समिति के अधिकारियों ने शुक्रवार को तीन लोगों पर 8.17 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ 2 लोगों टैक्स भरने के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुछ लोग बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से आढ़तिया बन किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। ऐसी शिकायत मिलने पर एसडीएम मांट अभिनव जे जैन, पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार, खैर मंडी सहायक योगेश कुमार, नौहझील थाना प्रभारी रवि त्यागी के साथ मानागढ़ी, खाजपुर व बाजना पहुंचे।
विज्ञापन

मानागढ़ी निवासी विजय के यहां 6 हजार क्विंटल गेहूं मिला। लाइसेंस न दिखाने पर 4 लाख 18 हजार 250 रुपये, खाजपुर में रमेश सिंह के पास एक हजार क्विंटल गेहूं मिला। वे भी लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर 2 लाख 36 हजार 375 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सौंख निवासी योगेश बाजना में गेहूं खरीद कर रहे थे। उनके पास 4 सौ क्विंटल गेहूं मिला। वे भी लाइसेंस नहीं दिखा सके। उन पर 1.62 हजार का जुर्माना लगाया गया। मानागढ़ी निवासी वीरेंद्र के यहां 9 सौ क्विंटल गेहूं व 40 क्विंटल सरसों मिला। लाइसेंस न दिखाने पर उन्हें टैक्स भरने का नोटिस जारी किया गया। बाजना निवासी जयप्रकाश के पास 6 सौ क्विंटल गेहूं मिला। उनके पास लाइसेंस था, मगर रिकार्ड में स्टाॅक में कम व मौके पर ज्यादा मिला। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए टैक्स भरने का नोटिस जारी किया। मंडी सहायक योगेश कुमार ने बताया कि 24 घंटे के अंदर टैक्स न भरने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान टीम से अभद्रता, एक हिरासत में

गांव खाजपुर में टीम जब रमेश के यहां पहुंची तो वहां एक युवक ने टीम की वीडियोग्राफी करते हुए अभद्रता की। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसे थाने ले आया गया। युवक के खिलाफ मंडी निरीक्षक खैर रामानंद मौर्य ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed