{"_id":"680be7eca1ce52e10a0f5410","slug":"8-prisoners-from-jail-appeared-for-high-school-and-intermediate-exams-mathura-news-c-369-1-mt11002-128672-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2025: मथुरा जिला जेल से आठ बंदियों ने पास की 10वीं और 12वीं की परीक्षा, इन तीन श्रेणियों में हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 2025: मथुरा जिला जेल से आठ बंदियों ने पास की 10वीं और 12वीं की परीक्षा, इन तीन श्रेणियों में हुए पास
Sat, 26 Apr 2025 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:01 PM IST
सार
मथुरा जिला कारागार के आठ बंदियों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
9जिला कारागार में बोर्ड परीक्षा पास करने वाले बंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिला कारागार में आठ बंदियों ने बोर्ड परीक्षाएं दी। इसमें से 5 बंदी हाईस्कूल और तीन इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि जिला कारागार में कुल 23 बंदियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए फार्म भरे। इसमें 11 हाईस्कूल और 12 इंटर के बंदी शामिल थे। आठ बंदियों ने परीक्षा दी। जबकि 15 जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने बताया कि जेल से हाईस्कूल परीक्षा परिणाम सुनील प्रथम, मो. आबिद, रतन सिंह, श्याम सुंदर और सुंदर लाल द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में राजकुमार बुद्ध, राम अवतार द्वितीय एवं हरवेश कुमार तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। बंदियों की शिक्षा में अध्यापक सुलेंद्र चौधरी का अहम योगदान रहा। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले बंदियों को पढ़ाया और समय समय पर उनकी परीक्षा ली। इसी की नतीजा है कि बोर्ड परीक्षा में बंदी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।