{"_id":"644ead391d42a8019b052756","slug":"8-corona-infected-including-child-found-active-case-12-mathura-news-c-29-1-mtr1002-67156-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बालक सहित 8 कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बालक सहित 8 कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस 12
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी 8 नए संक्रमित मिले। इनमें 4 महिला व एक बालक शामिल है। अब जिले में 12 सक्रिय केस हो गए हैं। जिले में लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को 8 संक्रमित मिले। इनमें 4 देहात व 4 शहरी क्षेत्र के संक्रमित शामिल हैं।
इनमें ही 4 महिलाएं व एक बालक भी संक्रमित है। देहात में मिले संक्रमितों में एक महिला नगला चंद्रभान, एक युवती गौसना, एक 10 वर्षीय बालक चौमुहां एवं बुजुर्ग महिला पलसों की रहने वाली है। वहीं शहरी क्षेत्र के संक्रमितों में कृष्णानगर निवासी युवक, प्रताप नगर निवासी वृद्ध, सीएमओ ऑफिस में कार्यरत युवती एवं एक सैन्य अधिकारी शामिल हैं।
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों में कोविड के साधारण लक्षण मिले हैं। इनमें साधारण बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द के लक्षण पाए गए हैं। इनमें से किसी भी संक्रमित की तबीयत गंभीर नहीं है। सभी संक्रमितों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। होम आइसोलेट किया। सभी के घरों पर सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही जांच के लिए निकटतम परिजनों के आरटीपीसीआर सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने आमजन से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है। ताकि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचा जा सके।