फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   700 kg of paneer seized in Bajna; three samples collected from two dairies

Mathura News: बाजना में 700 किलो पनीर सीज, दो डेयरियों से तीन नमूने लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
700 kg of paneer seized in Bajna; three samples collected from two dairies
नौहझील। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार तड़के बाजना में कार्रवाई करते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा करीब 700 किलोग्राम पनीर सीज कर दिया। पनीर की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान दो डेयरियों के पनीर के कुल तीन नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने रात करीब तीन बजे बाजना पुलिस चौकी पर वाहनों की जांच की। टीम ने वाहन बोलेरो पिक-अप की जांच की। इसमें राधे डेयरी, बाजना द्वारा निर्मित पनीर दिल्ली आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर टीम ने दो नमूने संग्रहीत किए और शेष करीब 700 किलोग्राम पनीर को सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। इसी दौरान दूसरे वाहन की भी जांच की गई। इसमें मधु डेयरी, बाजना द्वारा निर्मित पनीर दिल्ली आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने इसमें से भी पनीर का एक नमूना लिया। दोनों डेयरियों से लिए गए कुल तीन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed