फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   691 teachers of Mathura will be affected by the order to make new merit list.

Mathura News: नई मेरिट लिस्ट बनाने के आदेश से मथुरा के 691 शिक्षक होंगे प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
691 teachers of Mathura will be affected by the order to make new merit list.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट डबल बेंच के फैसले से जिले में खलबली मच गई है। बेंच ने सहायक शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द कर दी है। जल्दी ही नई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस फैसले से जिले के 691 शिक्षक प्रभावित होंगे। हालांकि ये सभी सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होंगे पर इनमें से कुछ जहां लो मैरिट में जा सकते हैं तो वहीं कुछ की तैनाती स्थल पर असर पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती मामले में डबल बेंच के फैसले के बाद यह मुद्दा फिर से गरमा गया है। कोर्ट के आदेश पर अब नई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में किसका नाम होगा, किसका नहीं। इस पर भी संशय के बादल हैं। स्थिति फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि सीएम योगी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दे दिए हैं कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस फैसले से कई शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय होता दिख रहा है। इसके साथ ही बैंकों ने भर्ती में शामिल शिक्षकों से लोन रिकवरी की कवायद शुरु कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि इस प्रकरण में शासन से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। अभी तक मामले को लेकर शासन से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed