फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   64 mobile phones found in bushes in Mathura

UP: झाड़ियों में मिले 64 मोबाइल, साइबर अपराधियों के इस्तेमाल करने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Feb 2026 09:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Feb 2026 09:44 PM IST
सार

पुलिस को नहर के पटरी के पास झाड़ियों में बड़ी संख्या में मोबाइल मिले। कई मोबाइल की स्क्रीन टूटी हुई थी। जबकि कुछ मोबाइल ऑन मिले। पुलिस इन मोबाइल फोन की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
64 mobile phones found in bushes in Mathura
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में मिले मोबाइल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नहर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 64 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये मोबाइल चोरी के हो सकते हैं या फिर इनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया गया हो। पुलिस ने सभी मोबाइल कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एसआई चौधरी सतेंद्र सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मुड़सेरस से दौलतपुर जाने वाली नहर के पटरी के पास झाड़ियों में बड़ी संख्या में मोबाइल छिपाए गए हैं। टीम मौके पर पहुंची और झाड़ियों के नीचे दबाई गई एक सफेद बोरी बरामद की। बोरी खोलने पर उसमें से 64 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले। कई मोबाइल की स्क्रीन टूटी हुई थी। जबकि कुछ मोबाइल ऑन मिले।
विज्ञापन


सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइलों के ईएमआई नंबरों के आधार पर उनके असली मालिकों की पहचान की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉलिंग या अन्य साइबर अपराधों में तो नहीं हुआ था। मामले में गहनता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed