फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   62 companies will take duety in the mathura

पांच विधानसभाओं में 62 कंपनियां संभालेंगी मोर्चा

Sat, 28 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 28 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
62 companies will take duety in the mathura
पैरा मिलिट्री फोर्स (डमी)
मथुरा जनपद की पांच विधानसभाओं में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स की 62 कंपनियों को हरी झंडी मिल गई है। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से 7000 पुलिसकर्मी भी पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ कदमताल करते नजर आएंगे। फोर्स छह फरवरी को मथुरा जनपद में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


2017 विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मथुरा की पांच विधानसभाओं में 11 फरवरी को मतदान होगा। इस मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने 62 कंपनियां चुनाव के लिए मांगी थी, जिस पर चुनाव आयोग ने अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


पैरा मिलिट्री फोर्स की 62 कंपनियों के अलावा 3400 पुलिसकर्मी, 3100 होमगार्ड, पांच सौ सब इंस्पेक्टर मोर्चा संभालेंगे। 
पुलिस सूत्रों की माने तो एक कंपनी मथुरा आ चुकी है। एक फरवरी को पैरा मिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां मथुरा पहुंच जाएगी। बाकी बची पैरा मिलिट्री फोर्स की 58 कंपनियां छह फरवरी को मथुरा में पहुंचकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा मिलिट्री फोर्स के ठहरने के पर्याप्त इंतजाम
पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था स्कूल, धर्मशाला व गेस्ट हाऊस में की गई है। इन स्थानों पर ठहरने वाली फोर्स की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। एसपी देहात अरुण सिंह ने बताया कि पैरा मिलिट्री के ठहरने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed