{"_id":"769e2215a28bad4456fd12ad1ae82eed","slug":"6-hour-traffic-jam-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के पुल में दरार, मथुरा में छह घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के पुल में दरार, मथुरा में छह घंटे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
आगरा में यमुना पुल के पिलर में आई दरार के चलते बुधवार को भारी वाहन गोकुल बैराज होकर निकले। भारी वाहनों के औरंगाबाद तिराहे पर होकर निकलने से सुबह से ही तिराहे से यमुनापार थाने तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
स्कूली बसें और एंबुलेंस सहित कई वाहन छह-छह घंटे जाम में फंसे रहे। इससे छात्र-छात्रा न तो सुबह समय से स्कूल पहुंच पाए और न ही छुट्टी के बाद समय से घर पहुंचे। बताया जाता है कि आगरा में यमुना पुल के एक-दो नंबर पिलर में दरार आ गई है, इससे प्रशासन ने पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है।
इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन गोकुल बैराज होकर निकाले जा रहे हैं। भारी वाहनों के आवागमन से क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दिन भर औरंगाबाद तिराहे पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
औरंगाबाद तिराहे पर दिन भर एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के दर्शन नहीं हुए। लक्ष्मीनगर से टाउनशिप तक का मार्ग छह घंटे में पूरा हो रहा है, जबकि इस मार्ग पर आधा घंटा से एक घंटा समय ही लगता है।