{"_id":"68472f2e1620d2cfd00e0846","slug":"6-cows-and-a-calf-recovered-and-handed-over-to-the-victim-mathura-news-c-29-1-mtr1002-409558-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 6 गाय व एक बछिया बरामद कर पीड़ित को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 6 गाय व एक बछिया बरामद कर पीड़ित को सौंपी
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में 17 मई को मध्य प्रदेश से नोएडा जा रहे गोवंश में से सात गाय व एक बछिया को छीनकर ले जाने की घटना के बाद पुलिस ने 22 दिन बाद 6 गायों को बरामद कर लिया, जबकि एक गाय व बछिया की तलाश जारी है।
श्याम निवासी ताजपुर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश ने बताया कि मूलचंद निवासी नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 77 गाय व बछिया खरीदी थीं। गायों को मूलचंद के यहां पहुंचाना तय था। गायों को मुलायम व डौली निवासी राया पैदल-पैदल लेकर जा रहे थे। 17 मई को दोपहर में बाजना कट के समीप गायों को रोक लिया गया। जहां कई युवक आए और अपने आप को गोरक्षक दल का सदस्य बता रहे थे। मारपीट कर सात गाय व एक बछिया को छीनकर ले गए। बाद में पकड़कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया।
पीड़ित श्याम ने दो नामजदों व 1 अज्ञात युवक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गत दिन श्याम व उसके साथियों ने एक गांव में नामजद के घर पर बंधी गायों को देख पहचान लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 6 गायों को बरामद कर पीड़ित के सुपुर्द कर दिया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।