फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   58 sick due to food poisoning in Ganjipur

Mathura News: गांजीपुर में फूड प्वाइजनिंग से 58 बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
58 sick due to food poisoning in Ganjipur
उपचार करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : उपचार करती स्वास्थ्य टीम
भरतपुर। नदबई क्षेत्र के गांजीपुर गांव में फूड प्वाइजनिंग से 58 लोग बीमार हो गए। हालत गंभीर होने पर 18 लोगों को नदबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य 40 मरीजों का गांव में ही उपचार किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांजीपुर गांव में शनिवार देर शाम को सुरेश प्रजापत के बेटे सौरभ की शादी समारोह के लग्न का कार्यक्रम था। समारोह में दूषित भोजन खाने के चलते ग्रामीण,फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। देर रात अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। रविवार दोपहर तक मरीजों की संख्या लगातार बढने पर ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

नदबई अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत शर्मा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को पेट दर्द, उल्टी और डिहाइड्रेशन की समस्या है। फूड प्वाइजनिंग की वजह संभवतः दूषित पनीर और दूध से बने खाद्य पदार्थ हो सकते हैं। मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गांव में 40 लोगों को उपचार किया और 18 लोगों का उपचार अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी गंगा मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पनीर की सब्जी खाने से फूड प्वाइजनिंग

हो गई। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed