{"_id":"5717c0cd4f1c1ba7448b48db","slug":"550-crore-for-development-of-model-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"550 करोड़ से वृंदावन बनेगा मॉडल सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550 करोड़ से वृंदावन बनेगा मॉडल सिटी
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन को मॉडल सिटी बनाने के लिए 550 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट की डीपीआर को कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
वृंदावन मॉडल सिटी के प्रारूप के लिए अब तक आयोजित हुई बैठकों के उपरांत बुधवार को डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को अनुमोदित कर दिया गया। इसके लिए कमिश्नर प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में वृंदावन मॉडल सिटी के लिए प्रस्तुत की गई योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया गया। इसमें मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से वृंदावन को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का प्रस्ताव भी है।
यह मार्ग गरुण गोविंद मंदिर से रामताल का नगला और जैंत पुलिस चौकी से रामताल का नगला होते हुए सुनरख तक बनेगा। इस पर 39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा रुक्मिणी विहार मल्टीस्टोरी पार्किंग से प्रेममंदिर और सौ फुटा मार्ग होते हुए सौ शैया हास्पिटल के रास्ते दारुल पार्किंग तक मार्ग का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और बैठने के लिए बेंच भी होंगी। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका तीन एटीएम आरओ प्लांट, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाएगी। विद्युत निगम ने अंडरग्राउंड केबल का प्रोजेक्ट रखा है, जिस पर 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सिंचाई विभाग रिवर फ्रंट डेवलपमेंट पर 220 करोड़ के काम करेगा। पीडब्लूडी वृंदावन-छटीकरा मार्ग का सुंदरीकरण करेगा। पूरे प्रोजेक्ट में एमवीडीए की अहम भूमिका रहेगी। बैठक में डीएम राजेश कुमार, विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह, सचिव एसपी सिंह, चीफ इंजीनियर आरके शुक्ला, एक्सईएन एसडी शर्मा, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वृंदावन मॉडल सिटी में खास
-नेशनल हाईवे से वृंदावन को जोड़ने के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग
-रुक्मिणी विहार मल्टीस्टोरी पार्किंग से दारुल पार्किंग तक मार्ग सुंदरीकरण
-तीन एटीएम आरओ प्लांट, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
-सभी विद्युत केबल की जाएंगी अंडरग्राउंड
-यमुना रिवर फ्रंट का होगा डेवलपमेंट
-वृंदावन-छटीकरा मार्ग का सुंदरीकरण
-रुक्मिणी विहार में एक मंजिल और बढ़ेगी मल्टीस्टोरी पार्किंग