{"_id":"57dd88e94f1c1be97cd47dec","slug":"5000-fine-for-drinking-liquer-in-pachhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबरदार! पचहरा में शराब पी तो 5000 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबरदार! पचहरा में शराब पी तो 5000 जुर्माना
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट तहसील के गांव पचहरा में अब शराब का सेवन और बिक्री करने वाला सामाजिक तौर पर दंड का भागी होगा। गांव के बुजुर्गों की पंचायत ने शराब की बिक्री और सेवन दोनों को ही प्रतिबंधित कर दिया है।
शनिवार को गांव पचहरा में हुई पंचायत की अध्यक्षता मिश्रीलाल ने की।
इसमें तेजी से बढ़ रहे शराब के प्रचलन पर चिंता जाहिर की गई। इस पर प्रतिबंध के लिए सामाजिक तौर पर उपाय किए जाने की आवश्यकता जताई गई। बैठक में फैसला लिया गया कि गांव में अब शराबी बिक्री और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। इस व्यवस्था का पालन कराने के लिए गांव के लोगों की ही निगरानी समिति बनाई गई।
इसमें दामोदर पाठक, लोकेश शर्मा, रामपाल बीडीसी, संजय शर्मा, विनोद कुमार, रामवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से शामिल किया गया।
पंचायत के दौरान पंचों ने निर्णय लिया कि गांव में शराब का सेवन करता है, खरीद कर लाता है उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
गांव में शराब बेचने वाले पर 11000 रुपये का जुर्माना लगेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि शराब पीने या बेचने वाले का नाम बताने वाले को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पंचायत का संचालन कन्हैया लाल ने किया।