फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   500 forms of Lord Shri Ram appeared together in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में एक साथ निकले 500 भगवान श्रीराम के स्वरूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
500 forms of Lord Shri Ram appeared together in Vrindavan
वृंदावन। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशी में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सहयोग से वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को 500 श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के बच्चों ने श्रीराम का स्वरूप धारण कर नगर भ्रमण किया। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन



परिषद के संरक्षक अवधेश अग्रवाल ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व राममय हो रहा है तो भगवान कृष्ण की नगरी भी राम के बाल रूपों से राममय हो रही है। विहिप के नगर उपाध्यक्ष कुंजबिहारी वर्मा ने भी विचार रखे। केशीघाट से शुुरू हुई शोभायात्रा में रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे रजत डोले में विराजमान माता जानकी, श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की प्रतिमा को नमन वंदन करने के लिए भक्तों में होड़ मची रही।
विज्ञापन


यह यात्रा गोपीनाथ बाजार, गोपीनाथ घेरा, विद्यापीठ चौराहा से होते हुए श्रोतमुनि आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर महंत अद्वैतमुनि महाराज एवं स्वामी परमानंद, अनिलानंद, श्यामानंद, सुनील गौतम, बाबा हर्षित, अखिलेश शास्त्री ने राम दरबार की आरती की। शोभायात्रा में शामिल श्रीराम के स्वरूपों की अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार भाष्कर, उपसभापति मुकेश सारस्वत, श्रीगोपाल वशिष्ठ, योगेश गौतम, सुरेशचंद्र शर्मा आदि ने उपहार वितरित किए। परिषद संरक्षक अवधेश अग्रवाल, मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, गोपाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पवन ठाकुर, डॉ. सचिन अग्रवाल, चैतन्य कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed