{"_id":"65aec3babf8a570dbf01eed5","slug":"50-thousand-rupees-reward-arrested-in-encounter-mathura-news-c-29-1-agr1017-188371-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोवर्धन(मथुरा)। राजस्थान सीमा के समीप डीग-कौंथरा मार्ग से एसओजी व गोवर्धन थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर के थाना खोह क्षेत्र के गांव काबान का बांस निवासी आसीन उर्फ असीम के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा के अलावा जिले के फरह, गोवर्धन, वृंदावन, जमुनापार और नौहझील थाने में मुकदमें दर्ज हैं। आसीन की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। राजस्थान सीमा के समीप कौंथरा डींग रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान रविवार रात सूचना मिली कि राजस्थान डींग रोड से बाइक पर आसीन उर्फ असीम आ रहा है।
पुलिस ने बाइक रोकने की कोशिश की तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। हड़बड़ी में वह गिर गया। पुलिस टीम जब उसकी ओर गई तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आसीन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। इसे गोवर्धन क्षेत्र से चुराया गया था। तमंचा, चार खोखे बरामद हुए हैं। आरोपी वृंदावन कोतवाली से गैंगस्टर के मुकदमा में फरार चल रहा था। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ट्रैक्टर चोर है।